फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिलीवरी ब्वाय को रोककर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में डिलीवरी ब्वाय के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायती पत्र देते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-22 के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहते हैं। डिलीवरी ब्वाय का काम करने वाले कपिल बीते सप्ताह 27 अप्रैल को सेक्टर-12 के कैफे से ऑर्डर लेकर डिलीवरी के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में एक निजी स्कूल के पास वंश, अंकित चौहान, हर्ष और आनंदी ने रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। कपिल ने विरोध किया ताे मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें