नोएडा। ऑटो में सफर करते हुए शुक्रवार को एक व्यक्ति का गहनों से भरा बैग ऑटो में रह गया। बैग पास में नहीं होने पर व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए यूपीआई के पेमेंट की डिटेल निकालकर ऑटो को तीन घंटों के अंदर ढूंढ़ निकाला। साथ ही बैग को बरामद करके व्यक्ति को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने सेक्टर-62 से बरौला टी प्वाइंट के लिए ऑटो बुक किया था। बरौला टी प्वाइंट पर ऑटो से उतरते वक्त ट्रॉली बैग उतारना रह गया। जिसमें पांच लाख रुपयों की कीमत के गहने थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ऑटो की तलाश शुरू की। ऑटो को यूपीआई के माध्यम से किए गए किराये के भुगतान के माध्यम से पुलिस चालक तक पहुंची। ब्यूरो