रबूपुरा। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव ने किसानों को परेशान कर दिया है। दिन में धूप निकलने के बाद शाम को बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि बार-बार मौसम में बदलाव के कारण गेहूं, जौ और सरसो की फसल को नुकसान हो रहा है। फसलें खेत में पककर तैयार खड़ी हैं। किसान जगदीश सिंह, रविंद्र सिंह, रिससु सिंह, विजय शर्मा ने बताया कि जल्दी ही फसल काटने का काम शुरू हो जाएगा। फसल को बारिश और तेज हवा से नुकसान पहुंचेगा। अगर बारिश होती है तो खेत में पानी भरने के कारण फसल सड़ने लगेंगी। संवाद