रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली पुलिस ने एक अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा और चाकू बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गांव रामपुर बांगर निवासी सोहे और मोहल्ला महादेव नई बस्ती धनोरा, जिला अमरोहा निवासी नमन यादव के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम पॉकेट तीन-बी, सेक्टर 18 पानी की टंकी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी अलग- अलग स्थानों पर दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। वह पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।