फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला का बैग लेकर फरार हुआ ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑटो चालक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कस्बा निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जून की रात उन्होंने अपनी पत्नी और साले को सूरजपुर चौकी के आगे स्थित एक पिज्जा शॉप के पास से ऑटो में दादरी बस स्टैंड जाने के लिए बैठाया था। ऑटो चालक के कहने पर उनके साले ने बैग सीट के पीछे रख दिया। तिलपता नागर डेयरी के पास पहुंचने पर बैग गायब मिला। बैग की तलाश में महिला और उसका भाई पीछे दौड़े, लेकिन इसी दौरान ऑटो चालक भी बैग लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें