फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल ट्रायल 23 अक्टूबर को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गौतमबुद्ध नगर में चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 23 अक्टूबर को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 24 अक्टूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक गोंडा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें