फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईयू में हुआ फ्रेशर्स समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में 9 अक्तूबर को ‘रूबरू फ्रेशर्स 2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में गायक एवं अभिनेता परमिश वर्मा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फैशन शो, नृत्य, गायन और लाइव बैंड की प्रस्तुतियां हुईं। समारोह में नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह, चांसलर डॉ. विक्रम सिंह और वाइस चांसलर प्रो. डॉ. उमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें