ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। शुरू में दोनों पक्षों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई। लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई छात्र आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना करीब पांच दिन पहले आयोजित फ्रेशर पार्टी की है। कॉलेज परिसर के मैदान में कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद प्रोफेसर और कॉलेज स्टाफ ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और विवाद को शांत कराया। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो