फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्रेश स्टार ने लीजेंड-11 को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-11 में बुधवार को फ्रेश स्टार और विक्ट्री मास्टर लीजेंड-11 के बीच लीग मैच खेला गया। फ्रेश स्टार ने लीजेंड-11 को 38 रनों से पराजित किया। अमित वाधवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेश स्टार की टीम ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। बल्लेबाज विकास सिंह ने 69 रन और अमित वाधवा ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड-11 की टीम 19.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सूरज ने 33 रन की पारी खेली। फ्रेश स्टार की ओर से अमित वाधवा ने तीन विकेट और अनिल यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें