फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सलारपुर में स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी व किसान आंदोलन के जनक वीर विजय सिंह पथिक की जयंती मनाई गई। जिनका मूल नाम भूप सिंह था और इनका जन्म 1882 को गुलावठी, बुलंदशहर में हुआ था। पथिक ने बिजौलिया किसान आंदोलन (1913-22) में 'नहीं देंगे लगान' का नारा दिया था। 9 साल तक चले आंदोलन के कारण 35 प्रकार के कर खत्म हुए। ये 1915 के 'गदर योजना' में भी शामिल हुए। जागीरदारों के खिलाफ इन्होंने सत्याग्रह किया, जो बेगूं किसान आंदोलन (1921) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, सुभाष भाटी और सुरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें