ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अक्तूबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण आज से 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि जिले की उचित दर दुकानों पर राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल वितरित किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल, कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। राशन मिलने में समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-1800-150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो