दादरी (संवाद)। उम्मीद संस्था द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगातार जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें और स्कूल नोटबुक वितरित की गईं। कृष्णा ऑटोमोबाइल के मालिक एवं उम्मीद संस्था के सदस्य वीरेंद्र भाटी के सहयोग से गांव कचैड़ा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज को नई दिशा देने के साथ बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है। संवाद