यमुना सिटी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को निशुल्क लाइब्रेरी का लोकार्पण जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। यहां बच्चों और युवाओं को निशुल्क सदस्यता, फ्री वाई-फाई और विभिन्न विषयों की पुस्तकों की सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी की स्थापना सेक्टर-36 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय भाटी और उनकी टीम की पहल पर की गई है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। लाइब्रेरी से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।