फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना - सेक्टर 34 में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। भारत विकास परिषद ने फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 एवं वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया ।
भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि 160 से अधिक निवासियों ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया। शिविर में सामान्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक चिकित्सक और एक्यूपंक्चर चिकित्सक उपस्थित रहे। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल की ओर से दंत रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श के साथ बीएमडी टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान भारत विकास परिषद से महेश बाबू गुप्ता, कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल, पीसी गुप्ता, प्रमोद शर्मा, महेंद्र कुमार शाह, राजेश खंडेलवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें