इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू की गई। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चाैधरी ने हरी झंडी दिखाकर तीन रूटों के लिए बसों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क रहेगी, जिससे आने-जाने का खर्च भी बचेगा। प्रधानाचार्य राम कुमार ने बताया कि कमालपुर गडरियान, नगली, न्यू हलवाना, रंदौली, गढ़ीबीरबल, लबकरी, मुसेपुर, समसपुर, कलसौरा, बीबीपुर ब्राह्मणान, बदरपुर, हलवाना, चांदसमंद, शाहपुर सहित अनेक गांवों से आने वाले सभी बच्चों को सुविधा होगी। संवाद