फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल वाटिका के छात्रों को निशुल्क पुस्तकें वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाल वाटिकाओं में पढ़ रहे बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। हरौला के प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनवाड़ी केंद्रों में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने पुस्तकों का वितरण किया। बच्चों को भाषा के लिए चहक, गणित के लिए कदम और कला के लिए कलांकुर पुस्तक दी गई। निपुण डीसी अमित कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उन्हें तीन वर्षों से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। तीन से चार वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका-1, चार से पांच वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका-2 और पांच से छह वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका-3 की पुस्तकें दी जाती हैं। इस मौके पर एसआरजी कंचन बाला, प्रधानाध्यापिका किरण आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें