फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल खरीदने को लेकर कारोबारी से धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल खरीदने को लेकर कारोबारी से धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। एक नामी कंपनी के 10 हजार मोबाइल फोन खरीदने के नाम पर कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली के रहने वाले गौरव वेद ने पुलिस से शिकायत की है कि सेक्टर-43 की एक कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक जैन और सोधर्म जैन से मोबाइल खरीदने को लेकर सौदा हुआ था। दस हजार मोबाइल खरीदने को लेकर मार्च 2025 तक 7 करोड़ 30 लाख रुपये की पेमेंट की थी। आरोप है कि अब तक उन्हें मोबाइल फोन नहीं मिले और डीलर की तरफ से अलग-अलग तरीके से बहाने बनाए जा रहे हैं। जब उन्होंने रिफंड मांगा तो उसमें भी 83 लाख 55 हजार रुपये उन्हें वापस नहीं मिले। अब इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें