ग्रेटर नोएडा। साइबर सेल ने ठगी के मामले में एक लाख रुपये मात्र आठ दिनों में वापस कराकर पीड़ित को राहत दिलाई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई की पीड़ित ने सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामले का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया और बैंक व अन्य एजेंसियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप ठगी गई एक लाख रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। ब्यूरो