ऐसे बरतें सावधानी
- क्रिप्टो वॉलेट के पासवर्ड को संभाल कर रखें, पासवर्ड थोड़ा जटिल रखें।
- क्रिप्टो पासवर्ड का डबल ऑथेन्टिकेशन इस्तेमाल करें। यानि पासवर्ड को दो स्तरीय बनाएं।
- अवैध वेबसाइटों से बच कर रहें, अक्षर या अंक बदलकर सही वेबसाइटों के नाम पर साइबर जालसाज गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
- एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सुनिश्चित करें।
दोस्त का बेटा बन बुजुर्ग से एक लाख की ठगी
साइबर जालसाजों ने दोस्त का बेटा बनकर बुजुर्ग से दो बार में एक लाख रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-61 निवासी हरीश परमार की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरीश परमार ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके पिता के पास एक युवक का फोन आया। उसने खुद को उनके दोस्त का बेटा बताया। इसके बाद बातचीत कर उन्हें झांसे में ले लिया। उसने पिता की बीमारी बताकर उनसे दो बार में एक लाख रुपये का ट्रांजैक्शन करा लिया। युवक ने दो तीन दिन में ही पैसे वापस करने की बात कही। कुछ दिन बाद जब पीडि़त ने अपने दोस्त से बात की तो फर्जीवाड़ा का पता चला। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।