फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर व्यापारी से 50 लाख की ठगी
विज्ञापन

- विश्वास दिलाने के लिए कुछ माह तक भेजे लाखों के सामना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पान मसाला कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर व्यापारी से 50 लाख रुपये की ठगी की गई है। सेक्टर-110 निवासी व्यापारी गुलेश उर्फ मनीष ने हरप्रीत सिंह चंडोक व पत्नी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी व पत्नी, रोहित अरोड़ा और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
फेज दो कोतवाली में दी शिकायत में व्यापारी गुलेश ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत सिंह व जसवीर सिंह अपनी पत्नियों के साथ करीब एक साल पहले मिले थे। चारों ने व्यापारी को नामी पान मसाला कंपनी का डिस्ट्रीब्यूरशिप दिलाने का झांसा दिया था। हरप्रीत और जसवीर ने अपनी पत्नियों को सेक्टर-तीन स्थित नामी पान मसाला कंपनी में मैनेजर बताया था। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने कुछ माह तक लाखों रुपये का माल भी भेजा और बाद में उसका भुगतान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास में आकर व्यापारी गुलेश उर्फ मनीष ने आरोपियों को करीब 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने धीरे-धीरे संपर्क तोड़ना शुरू कर दिया। छानबीन करने पर पता चला कि पान मसाला कंपनी से आरोपियों का कोई संबंध नहीं हैं। गुलेश ने बताया कि रोहित अरोड़ा और सचिन माल भेजने और पैसों के लेनदेन का काम करते थे। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें