फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 11.33 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 11.33 लाख की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक शख्स से 11.33 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। अलीगढ़ के रहने वाले शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलीगढ़ के रहने वाले प्रवीण सिंह सांगवान ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एनसीसी में समूह कमांडर हैं। दिल्ली के आनंद विहार निवासी दीपक ने उनसे 18.5 लाख रुपये लेकर शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया और मुनाफा देने की बात कही। इसकी एवज में वह जमा राशि का प्रत्येक सप्ताह एक प्रतिशत लाभ दिलाएगा। यह रकम वर्ष 2023 में ली। करीब 11-12 महीने एक प्रतिशत लाभ दिलाने के बाद रुपये देने बंद कर दिए। आरोपी ने बताया कि उनके पास सेबी के दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। आरोपी के पास उनके 11,33,415 रुपये बकाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें