प्लाॅट बेचने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, पांच पर केस दर्ज
- रकम लेने के बाद किसी और को बेचा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव स्थित प्लॉट को बेचने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने किसी और को प्लॉट बेच दिया। मामले में कोट के आदेश पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने खजान सिंह, सुमित विकल, किरण पाल, गौरव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
ग्रेटर नोएडा निवासी राजेश चौधरी ने न्यायालय दर्ज कराई शिकायत में कहा कि पिछले साल सिरसा गांव निवासी खजान सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। पांच प्रतिशत किसान आबादी के एक प्लॉट के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। राजेश ने खजान सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पांच बार में करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से 25 लाख रुपया बयाना लिया था। जबकि आरोपियों ने रजिस्ट्री किसी तीसरे व्यक्ति के नाम कर दी।
इसकी जानकारी मिलते ही राजेश ने अपने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद उन पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हमले में राजेश बाल-बाल बच गया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-