फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुलेट ट्रेन निर्माण के लिए स्टाफ देने के नाम पर 9.61 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन निर्माण के लिए कर्मचारी मुहैया कराने के नाम पर 9.61 लाख की ठगी
विज्ञापन


- नोएडा की कंपनी ने एडवांस सैलरी लेकर नहीं भेजे 22 कर्मचारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बुलेट ट्रेन निर्माण के लिए कर्मचारी मुहैया कराने के नाम पर 9.61 लाख रुपये की ठगी की गई। गाजियाबाद की कंपनी को सूरत और अहमदाबाद के बुलेट ट्रेन साइट पर कर्मचारी उपलब्ध कराने थे। लेकिन इस कंपनी के साथ नोएडा की एक अन्य कंपनी ने ठगी कर ली। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री में नेाएडा की कंपनी रि ग्लोबल के अमरनाथ ठाकुर, गौरव ठाकुर, राजेश ठाकुर और सुमन कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली गाजियाबाद स्थित गोदावरी फर्म एंड सर्विसेज हाउस कीपिंग, मैनेजमेंट स्टाफ आदि की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी इन दिनों बुलेट ट्रेन की निर्माण एजेंसियों को कर्मचारी उपलब्ध करा रही है। अहमदाबाद और सूरत में बुलेट ट्रेन का जोरशोर से चल रहा है। इस कारण वहां कर्मचारियों की मांग ज्यादा है। आरोप है कि इस बीच नोएडा की कंपनी रि ग्लोबल के अधिकारियों ने गोदावरी फर्म से बातचीत कर कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी दी। हालांकि इसके बदले में 10 फीसदी सर्विस चार्ज की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंपनियों के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद 22 कर्मचारी उपलब्ध कराने का समझौता हुआ। नोएडा की कंपनी की तरफ से ईमेल भेजकर एक महीने की एडवांस सैलरी मांगी गई। गोदवरी फर्म की तरफ से रि ग्लोबल को 9.61 लाख रुपये अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोप है कि सैलरी लेने के बाद मौके पर कर्मचारी नहीं भेजे गए। गोदावरी कंपनी के प्रतिनिधि जब नोएडा की कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां सुमन कुमार नामक शख्स मिला। जिसने एग्रीमेंट की बात से इन्कार कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर अमरनाथ ठाकुर, गौरव ठाकुर, राजेश ठाकुर और सुमन कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें