फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मनी लॉंड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर महिला से 8.34 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर महिला से 8.34 लाख की ठगी
विज्ञापन


- पार्सल में ड्रग्स होने की बात कह महिला समेत दो साइबर जालसाजों ने स्काइप पर की थी बात

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने नोएडा की महिला से 8.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर महिला से संपर्क किया था। स्काइप पर बात कर उसे पैसे तीस मिनट में जांच के बाद वापस करने का झांसा देकर ट्रांसफर करा लिए। मूलरूप से गुरुग्राम निवासी प्राची शर्मा की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक प्राची वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में प्राची ने कहा कि तीन मई को उनके पास स्काइप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। उसने कहा कि आपके नाम से एक पार्सल मुंबई पुलिस को मिला है। इसमें ड्रग्स और विदेशी मुद्रा मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और आप इसमें पुलिस की मदद करें। ऐसा नहीं करने पर प्राची और उसके परिवार के लोगों को जेल भेजने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्काइप कॉल पर दो कथित पुलिस अधिकारी सामने आए और अपना नाम बाल सिंह राजपूत और स्मिता पटेल बताया। दोनों ने महिला को स्काइप के जरिये ही अपना आइडी कार्ड दिखाया। उन्होंने कहा कि वह महिला का बैंक खाता देखने के लिए अधिकृत हैं। जालसाजों ने महिला के खाते में मनी लॉड्रिंग की रकम ट्रांसफर होने की भी बात कही और कुछ रकम भेजने को कहा। जालसाजों ने महिला के खाते से भेजी गई रकम को महज 30 मिनट के अंदर फिर से उसके खाते में भेजने का प्रलोभन भी दिया। इसे जांच की प्रक्रिया बताया गया। दोनों ने स्काइप कॉल के जरिये ही उस खाते का नंबर भी उपलब्ध कराया, जिसमें रकम ट्रांसफर होनी थी। इसके बाद महिला ने ड्रग्स रखने और मनी लांड्रिंग के केस में फंसने से बचने के लिए जालसाजों द्वारा बताए गए खाते में कई बार में आठ लाख 34 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद जालसाजों ने महिला से पूरी तरह से संपर्क तोड़ लिया। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें