दनकौर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 85 हजार रुपये की रकम अज्ञात आरोपी ने निकाल ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत की है। दनकौर निवासी राजू का बचत खाता कस्बे के ही एक बैंक की शाखा में है। उसके मोबाइल पर ना तो किसी प्रकार की कॉल आई और ना ही स्कीम वाला मैसेज आया। इसके बावजूद रविवार को खाते से 85 हजार रुपये कट गए। सोमवार को पीड़ित संबंधित बैंक की शाखा में पहुंचा और मामले की शिकायत की गई, लेकिन बैंककर्मियों ने पल्ला झाड़ पीड़ित को वापस लौटा दिया। मंगलवार को पीड़ित ने दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद