फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। ब्रह्मपुरी मोहल्ले में एक स्कीम चलाकर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब नकदी की मांग की तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में मनोज शर्मा एडवोकेट परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके पिता विनोद शर्मा सीनियर सिटीजन हैं। मोहल्ले के ही गजेंद्र शर्मा उर्फ गज्जू व मनीष शर्मा उनके घर आए और पिता को बताया कि हम एक स्कीम चलाते हैं। जिसमें आप मासिक दस हजार रुपये की धनराशि से लेकर 50 हजार रुपये तक की धनराशि नकद हमें देंगे। तो हम दो साल में उसे दोगुना करके आपको वापस कर देंगे। उनके झांसे में वह आ गए और पांच लाख रुपये की धनराशि की ठगी कर ली। समय पूर्ण होने पर जब उनके पिता ने धनराशि वापस मांगी तो टाल मटोल करने लगे। एक दिन मनीष अन्य दो-तीन व्यक्तियों के साथ घर आया और धमकी दी कि तेरे बाप का कोई पैसा नहीं मिलेगा। जो तुझ पर बने कर लेना। हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो जान से हाथ धो बैठेगा। अभद्रता का व्यवहार कर घर में तोड़ फोड़ की गई। जेब में रखें 5200 रुपये लूट कर ले गए। शिकायत देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर गजेंद्र शर्मा उर्फ गज्जू व मनीष शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें