फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दर्दनाक हादसा: कार के नीचे आने से चार साल के बच्चे की मौत, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 30 Oct 2025 05:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में एक चार साल के बच्चे की कार के नीचे आने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। सेक्टर 31 में लापरवाहीपूर्वक कार चलाने की वजह से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना 29 अक्तूबर शाम करीब 5:36 बजे सेक्टर 31 में हुई। आरोपी जयंत शर्मा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अभि (4 वर्ष) कार के नीचे आ गया। 

बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जयंत शर्मा फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे सेक्टर 31-25 चौराहे के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें