फोटो
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को डीएलएड प्रशिक्षण (बैच 2021, 2022 एवं 2023) के प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। चारों विकास खंड जेवर, दादरी, दनकौर एवं बिसरख से लगभग 10 प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। इसमें चार प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य अर्चना गुप्ता, राजेश खन्ना, भूपेंद्र सिंह व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो