फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोदाम का ताला तोड़कर चार टन कॉपर स्क्रैप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम का ताला तोड़कर चार टन कॉपर स्क्रैप चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। धूम मानिकपुर में गोदाम का ताला तोड़कर करीब चार टन कॉपर स्क्रैप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बादलपुर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता बिसनौली निवासी अमित चौधरी ने बताया कि उनकी फर्म श्रीराम बजरंग मेटल्स का गोदाम धूम मानिक में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुड़ी खेड़ा पर स्थित है। 24 जून की सुबह करीब 9:30 बजे वह गोदाम पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में रखा करीब चार टन कॉपर स्क्रैप और छह बंडल एल्यूमिनियम स्क्रैप गायब थे। घटना की जानकारी डायल-112 पर दी। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें