शिवरात्रि पर सुरक्षा के लिए चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती
नोएडा। पुलिस की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर होगी। शिवरात्रि की सुरक्षा को लेकर 11 मजिस्ट्रेट, आठ डीसीपी, 5 एडीसीपी, 17 एसीपी, 70 इंस्पेक्टर, 950 सब इंस्पेक्टर, 100 महिला सब इंस्पेक्टर, 1850 सिपाही, 550 महिला सिपाही और 350 होमगार्ड की तैनाती रहेगी। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो