नोएडा (संवाद)। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में आयोजित अंडर-18 इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में जिले के आठ स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में द खेतान स्कूल ने श्रीराम स्कूल को 3-0 से हराया। आर्यन शर्मा ने दो और वीर रावत ने एक गोल किया। दूसरे मैच में कैम्ब्रिज स्कूल ने रामाज्ञा स्कूल को 4-0 से मात दी। तीसरे मुकाबले में समरविल स्कूल ग्रेटर नोएडा और विश्वभारती पब्लिक स्कूल का मैच 2-2 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में समरविल ने 9-8 से जीत दर्ज की। वहीं, अंतिम मुकाबले में शिव नादर स्कूल ने समरविल स्कूल नोएडा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब द खेतान, कैम्ब्रिज, समरविल ग्रेटर नोएडा और शिव नादर स्कूल की टीमें खिताबी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी।