नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-55, 58 व 62 के चार छोटे पार्कों का पुनर्विकास कराएगा। पार्कों में चारदीवारी की मरम्मत, रंगाई-पुताई और पौधरोपण कराया जाएगा। सेक्टर-55 व 58 के अंदरूनी प्लॉट और सेक्टर-62 में डी पार्क के सामने स्थित प्लॉट का चयन किया गया है। पुनर्विकास पर 1 करोड़ 39 लाख 79 हजार रुपये खर्च होंगे। उद्यान विभाग ने टेंडर जारी कर 14 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। एजेंसी चयन के बाद काम शुरू होगा। ब्यूरो