फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगी परीक्षा में चार मुन्ना भाई गिरफ्तार, एक के कान में लगा था ब्लूटूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा में चार मुन्नाभाई गिरफ्तार, एक के कान में लगा था ब्लूटूथ
विज्ञापन


- परीक्षा केंद्र पर बॉयोमीट्रिक और आधार कार्ड की जांच में तीन पकड़े गए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल करते एक अन्य आरोपी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. नितिन मदान ने बताया कि ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में सुबह की पारी में परीक्षार्थी अजय कुमार को पकड़ा गया है। उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा था। जिसका रंग स्किन जैसा था। ब्लूटूथ डिवाइस का बाकी हिस्सा कमीज के कॉलर में लगा हुआ था। जांच टीम ने शक होने पर तलाशी ली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इसी स्कूल में द्वितीय पाली में देवराज नाम के परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। उसका आधार कार्ड और एडमिट कार्ड का फोटो अलग था। बॉयोमीट्रिक जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जेपी इंटरनेशनल स्कूल से सचिन कुमार और भवानी शंकर इंटर कॉलेज से राम अवतार को पकड़ा गया है। दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। जांच में राम अवतार के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जबकि परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को कुल 31 केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 14,760 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 3,489 परीक्षार्थी ने ही परीक्षा दी। जबकि 11,271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच 3,635 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 11,125 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का औसतन स्तर 23 से 24 प्रतिशत रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों प्रतियोगी परीक्षा मंगलवार को भी आयोजित होंगी। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर समेत कई जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें