फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट में जहरखुरानी और ठक-ठक गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बिसरख कोतवाली पुलिस की मंगलवार रात दो अलग-अलग गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जहरखुरानी और ठक-ठग गिरोह के चार बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों की पहचान बरेली के रियासत उर्फ भूरा, मेरठ के दानिश और ठक-ठक गिरोह अंबेडकर नगर निवासी रौनक और रोहन के रूप में हुई है। चारों आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे और ग्रेनो वेस्ट में वारदात कर फरार हो जाते थे।
एडीसीपी सेंट्रल जोन हृदेश कठेरिया ने बताया कि मंगलवार रात बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार की टीम ग्रेनो वेस्ट में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर बाइक समेत नीचे गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान रियासत और दानिश के रूप में हुई। आरोपियों पर 12 केस दर्ज हैं। आरोपी ई-रिक्शा चालकों को अपने साथ बुक कर ले जाते थे और रास्ते में नशे का रूमाल सुंघाकर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस टीम एसकेएस वर्ड स्कूल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थी, तभी स्कूटी सवार दो संदिग्ध बीएलएस सर्विस रोड की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोपी तेज रफ्तार में वापस मुड़कर भागने लगे। एनपीसीएल की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान रौनक और रोहन के रूप में हुई। आरोपियों ने अगस्त में हैबतपुर सर्विस रोड ब्लू सफायर मॉल, गौर सिटी मॉल, पंचशील ग्रीन की मार्केट, प्रथम एवेन्यू के गेट, आरोग्य अस्पताल के पास से, गौड़ सिटी सेन्टर के पास से, नवंबर में छिजारसी के पास से कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप व कीमती सामान चोरी किए थे। आरोपियों से पंचशील विहार कालोनी से चोरी किया मोबाइल, बिना नंबर की स्कूटी, तमंचा आदि बरामद किया गया है। पूछताछ कर अन्य बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें