फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के लिए : कैब में लिफ्ट देकर लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह सरगना है हिस्ट्रीशीटर, लूटने के अलावा डेबिट कार्ड के जरिये पैसे भी निकालते थे
विज्ञापन


20 मामले दर्ज हैं गिरोह सरगना पर विभिन्न थानों में
32 हजार रुपये, तमंचे व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट व डेबिट कार्ड से रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर 32 हजार रुपये, तमंचे व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

हाल ही में लगातार नोएडा के सेक्टर-37 व आसपास में लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाएं हो रहीं थीं। पुलिस की कई टीमें गिरोह के बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुईं थीं। रविवार को एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-70 बसई निवासी राजेश कश्यप उर्फ भेड़ा, यशपाल कश्यप, बुलंदशहर निवासी विजय कश्यप और कासगंज निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। राजेश गिरोह का सरगना है और फेज तीन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी पर अलग-अलग कोतवाली में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में 20 केस दर्ज हैं। यशपाल, विजय और अवनीश पर तीन-तीन केस दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अफसर हृदयेश कठेरिया का कहना है कि बदमाशों ने नोएडा के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद से लेकर अन्य शहरों में कई वारदात अंजाम दी हैं। बदमाशों ने सेक्टर-37 में सहारनपुर के अभिषेक राणा को लिफ्ट देकर लूटा था। कार में बैठाने के बाद बदमाशों ने अभिषेक से 500 रुपये लेने के साथ ही डेबिट कार्ड ले लिया और बूथ से जाकर 26,500 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेनो व गाजियाबाद में थी सक्रियता

बदमाश नोएडा में सेक्टर-37, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-62, महामाया के आसपास अधिक सक्रिय थे। वहीं, ग्रेटर नोएडा में परी चौक और गाजियाबाद के इंदिरापुरम के आसपास ये बदमाश रात में सवारी बैठाकर मारपीट कर लूटते थे।

दिन में ऑनलाइन व रात में ऑफलाइन

बदमाश पीली नंबर प्लेट वाली कार में सवार होकर लूट करते थे, ताकि किसी को शक न हो। बदमाश ओला उबर से कार रजिस्टर्ड करा लेते थे। दिन में ऑनलाइन ड्यूटी करते थे। रात होते ही ऑनलाइन आईडी बंद कर लेते थे। इसके बाद कार में लोगों को लिफ्ट देकर लूटते थे।
विज्ञापन


इस तरह बरतें सावधानी

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने गिरोह के खुलासे के बाद लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं, ताकि इन जैसे अपरााधियों से बचा जा सके।

- ओला/उबर का इस्तेमाल करते समय ऑनलाइन बुकिंग का ही इस्तेमाल करें।

- कभी भी किसी निजी कार में लिफ्ट न लें।

- अगर किसी गाड़ी में दो-तीन युवक बैठे हों उसका इस्तेमाल न करें।

-हमेशा सार्वजनिक परिवहन का ही इस्तेमाल करें।

- अगर ऐप बेस्ड कैब बुक कर रहे है तो सबसे सेफ है। अगर किराये पर भी कैब बुक कर रहे है तो बैठने से पहले कार की नंबर की फोटो खींचकर किसी परिजन को जरूर भेजें।

- मोबाइल के साथ मौजूद डायरी या एटीएम कवर पर पिन नंबर न लिखें।

- गाड़ी में बैठते ही अपनी लोकेशन परिजनों को अवश्य भेज दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें