फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल टूर्नामेंट में चार मुकाबले

विज्ञापन
सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा में आयोजित हो रहे 19वें शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोर
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा में चल रहे 19वें शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोरियल इंटर स्कूल बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेजबान आर्मी पब्लिक स्कूल ने इंडस वैली स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में समरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकर विहार को 5-0 से मात दी। तीसरे मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने कैंब्रिज स्कूल को 3-0 से पराजित किया। वहीं, चौथे मुकाबले में समरविले स्कूल, नोएडा ने इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबलों में शानदार तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा में आयोजित हो रहे 19वें शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें