नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में 5 से जारी शहीद कैप्टन विजयंत थापर मेमोरियल इंटर स्कूल बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। बिल्लबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल ने इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल को 1-0 से, कैम्ब्रिज स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2-1 से, एपीजे स्कूल ने समरविले स्कूल को 1-0 से और इंडस वैली स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया।