यमुना सिटी(संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जहानू में बृहस्पतिवार की दोपहर बच्चों के बीच हुई कहासुनी में अभिभावक भी कूद पड़े। इस दाैरान हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। उन्होंने जेवर कोतवाली में शिकायत की है। आबिद, पुत्र बुद्धू खान ने बताया कि लाठी-डंडे से उनके भाई वकील, कल्लो, भांजी खातून व उसके पति इमरान से रफीक, सलमान, वारिस और इंतजार ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आबिद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।