नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जिले में डेंगू के चार नए मरीज मिले। अब मरीजों की कुल संख्या 67 हो गई है। डेंगू का लार्वा मिलने पर दो दिन में तीन हाईराइज सोसाइटियों में नोटिस जारी किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सेक्टर-128 की जेपी विशटाउन स्थित कैलिप्सो कोर्ट और सेक्टर-107 स्थित हार्टबीट सोसाइटी में एक-एक मरीज मिला है। कैलिप्सो कोर्ट में डेंगू का मरीज मिलने पर डेंगू के लार्वा की जांच की गई तो बेसमेंट में लार्वा पाया गया। नोटिस जारी किया गया है। हार्टबीट सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर मंगलवार को नोटिस जारी किया गया है। ब्यूरो