फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान दिवस में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फार्मर रजिस्ट्री और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ी चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के दो सदस्यों का पंजीकरण होने पर किस्त के भुगतान में समस्या आ सकती है। योजना में एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही लाभ मिलता है। अधिकारियों ने किसानों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें