फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में खेलेंगे चार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद में विद्या भारती का 37वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें नोएडा के चार खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से करीब एक हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 100, 200 और 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं होंगी। नोएडा के खिलाड़ियों का चयन हरिद्वार में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें