फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सौ से अधिक बाइक चुराने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, यूपी-दिल्ली से लेकर हरियाणा तक नेटवर्क

Mon, 08 Aug 2022 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गिरोह में करीब बीस बदमाश हैं जिनके काम बंटे हुए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सौ से अधिक बाइक चुराने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दस बाइक व वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी करण व सलमान और अलीगढ़ निवासी अवनेश व पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ से लेकर मथुरा में करण के खिलाफ दस, सलमान के खिलाफ सात, अवनेश के खिलाफ पांच और पुष्पेंद्र के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बदमाश शहरों से बाइक चुराकर ग्रामीण इलाकों में बेचते थे। आरोपियों का नेटवर्क यूपी, दिल्ली से लेकर हरियाणा तक है। इनकी सक्रियता मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, पलवल, दिल्ली में ज्यादा थी। बदमाश बाइक के पार्ट्स काटकर कबाड़ियों व छोटे दुकानदारों को बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें