यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस की टीम ने ताश से जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार किए। इनके पास से मौके से 32,850 रुपये बरामद किए। आरोपियों की पहचान बूड़िया गेट निवासी गोपाल, पटरी मोहल्ला निवासी सुनील, जौहरी मोहल्ला निवासी नवीन व होंनीऑन मोहल्ला निवासी गोपाल के रूप में हुई। चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगाधरी के शर्मा टेंट हाउस चौक के पास ताश के पत्तों पर पैसा लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मौके से पुलिस टीम ने चार लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते गिरफ्तार किया। संवाद