फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्योग मार्ग की मरम्मत के लिए आईं चार एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा।
विज्ञापन

सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-11 तिराहे तक (उद्योग मार्ग) की मरम्मत करने की परियोजना के लिए चार एजेंसियां आगे आई हैं। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-1 ने करीब 9 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रारूप तैयार कर टेंडर जारी किया था। टेंडर में आई एजेंसियों के दस्तावेज का परीक्षण शुरू हो गया है। आगे लागत को लेकर लगाई गई बोली व दस्तावेज का परीक्षण होगा। एजेंसी चयन होने पर अगले महीने काम शुरू होने की उम्मीद है। उद्योग मार्ग को प्राधिकरण ने पहले 49 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड बनाने की योजना बनाई थी लेकिन पांच बार टेंडर जारी कर परियोजना को निरस्त किया गया। फिर सामान्य रूप से मरम्मत व फुटपाथ, नालों को ढकने जैसे जरूरी काम करवाने का टेंडर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें