दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में कच्ची शराब बनाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार ने अपने अधीनस्थों के साथ गांव संग्रामपुर के जंगल में कच्ची शराब बनाते गुरप्रीत उर्फ गोपी, बलराज सिंह उर्फ भूरा, गुरमेज सिंह और गलवेंद्र सिंह निवासी संग्रामपुर को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार बड़ी प्लास्टिक की शराब भरी कैन, चार ड्रम लहन शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद