फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फाउंटेनहेड स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय आईएसएसओ नेशनल गेम्स-2026 बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। एक से पांच अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में 75 से अधिक इंटरनेशनल स्कूलों के 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाउंटेनहेड स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। प्रोमेथियस स्कूल रनर-अप और रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल सेकंड रनर-अप रहा। मुकाबले आठ इनडोर कोर्ट पर खेले गए। मेजबान स्कूल की वान्या चौधरी ने गर्ल्स अंडर-14 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में भी प्रोमेथियस स्कूल प्रथम रहा, जबकि बॉयज अंडर-19 टीम स्पर्धा में तीसरा स्थान मिला। समापन पर चेयरमैन मुकेश शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें