फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्थापना दिवस मनाया जाएगा पर बड़ा कार्यक्रम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
टल सकता है 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण 17 अप्रैल को अपना 51वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर बड़ा आयोजन, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की तैयारी थी, वह टल सकती है। यह आयोजन सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन के पास होना था। प्राधिकरण की तैयारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशासनिक भवन के लोकार्पण व अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की थी। सोमवार को शहर में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन से यह बड़ा कार्यक्रम तकरीबन टल गया है। इसको लेकर तैयारियां रुक गईं हैं। अब प्राधिकरण अधिकारी हवन-पूजा व केक काटकर नोएडा का स्थापना दिवस मनाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें