ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित समसारा विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के हेड एडमिन कर्नल प्रमोद कुमार अत्री मुख्य अतिथि रहे।विद्यार्थियों ने समूह गीत की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ताराचंद शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।