नोएडा (संवाद)। शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नोएडा सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-121 स्थित होम्स सोसाइटी के करीब 120 फ्लैट खरीदारों की वर्षों से लंबित रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पर्थला चौक पर यू-टर्न की सुविधा उपलब्ध कराने और इलेक्ट्रिक सिटी बसों के नियमित संचालन की मांग की गई। फोरम ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के बाद स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, सेक्टर-73 के सर्फाबाद गांव में पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।