ग्रेटर नोएडा। खेड़ा चौगानपुर गांव की सर्विस रोड के पास तेज रफ्तार फाॅर्च्यूनर कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। मामले में शनिवार को ईकोटेक-3 कोतवाली में प्राथमिकी कराई गई है। बिसरख निवासी लाल चन्द दूबे ने बताया कि 14 मई की रात चौगानपुर सर्विस रोड पर उल्टी दिशा से आ रही फार्च्यूनर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद फाॅर्च्यूनर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।